सोनभद्र, फरवरी 23 -- सोनभद्र,संवाददाता। नगर के रॉबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में सोमवार को महान संत एवं समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार एवं भाजपा नगर मंत्री आलोक रावत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाज में फैले अंधविश्वास, छुआछूत और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया तथा शिक्षा और सामाजिक समानता का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार ने कहा कि संत गाडगे महाराज का जीवन समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को सशक्त और समरस बनाया जा सकता...