गढ़वा, मई 27 -- भंडरिया। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर के बगल में वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ वट वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा अर्चना की। सभी महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख शांति की कामना की। सुबह होते ही प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर, मरदा, खजूरी, बिंदा, कुरून, जेनेवा, लीला पत्थर सहित कई अन्य गांवों में महिलाओं ने पारंपरिक रूप से लाल और पीले वस्त्र में सज धज कर वट वृक्ष के पास पहुंच गई थीं। उक्त स्थलों पर माहौल भक्तिमय हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.