गिरडीह, जनवरी 2 -- गिरिडीह। सिक्खों के 10वें गुरु धन धन गुरु गोविन्द सिंह जी के 360 वें प्रकाश पर्व को लेकर सिक्ख परिवार वालों में काफी उत्साह है। गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को लेकर प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी प्रभात फेरी निकाली गई। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकालकर मकतपुर चौक होते हुए अरगाघाट के रास्ते पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारे में पहुंची प्रभात फेरी में संगतों ने गुरु जी के जन्म और उनके दुनिया में आने के उद्देश्य को साथ ही गुरु गोविंद सिंह जी की महानता और उनके स्वयं को गुरु और चेला कहने के भाव को दर्शाने एवं उनकी विनम्रता और दिव्यता के प्रतीक का संगतों ने गुरु तही प्रकाश हमारा भयो,जग में संत सहाय वाहो वाहो गोविंद सिंघ आपे गुरु चेला कीर्तन के माध्यम से गुणगान किया जिससे ...