शाहजहांपुर, जून 8 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिलेभर में शुक्रवार और शनिवार को निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की। इस कठिन व्रत में बिना अन्न और जल ग्रहण किए भक्त पूरे दिन उपवास करते हैं। पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ल के अनुसार, वर्ष भर में आने वाली 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व होता है। यह व्रत नियमों की दृष्टि से सबसे कठोर माना जाता है, जिसमें व्रती को जल तक नहीं पीना होता। पर्व के अवसर पर भक्तों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर दीपदान किया। व्रती महिलाओं ने पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराकर ऋतुफल और पीने के लिए मटका दान दिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत का पालन करने से सभी एकादशियों का पुण्य प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.