कोडरमा, फरवरी 20 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत धरगांव पंचायत के नीचे टोला में आयोजित श्री श्री 1008 नौ दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा रुद्र यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक अनुष्ठान 20 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगा। कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालु भक्तों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिला। लगभग 600 श्रद्धालु माताएं-बहनें माथे पर कलश धारण कर 12 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। कार्यक्रम का उद्घाटन कोडरमा ध्वजाधारी आश्रम के महामंडलेश्वर महाराज सुखदेव जी महाराज ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेत्री शालिनी गुप्ता, कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव, राजद...