प्रयागराज, फरवरी 15 -- महाकुम्भ के श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार शाम को फिर उमड़ी। प्रयागराज जंक्शन पर सीधे प्रवेश रोक दिया गया। पुलिस ने इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को डायवर्ट करके खुसरोबाग यात्री आश्रय भेजा गया। वहां से वे जंक्शन में प्रवेश कर रहे थे। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ऑन डिमांड 100 स्पेशल समेत 300 से अधिक ट्रेनों का संचालन कर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। महाकुम्भ के श्रद्धालु शनिवार को ट्रेनों में ठूस-ठूस कर पहुंचे थे। गोरखपुर काशी एक्सप्रेस के एसी बोगी में जनरल जैसी भीड़ थी। इसी तरह सभी ट्रेनों की स्थिति रही। प्रयाग, झूंसी, छिवकी से लेकर प्रयागराज जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनें फुल थी। शाम को लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। शाम पांच बजे जानसेनगंज चौराहे की ओर श्रद्धालुओं का ऐसा रेला उमड़ा कि सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.