प्रयागराज, जनवरी 28 -- मौनी अमावस्या स्नान पर्व से एक दिन पहले मंगलवार को श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाने के नाम पर कुछ बाइक सवार युवक मनमाने ढंग से किराया वसूल रहे हैं। जानकारी होने पर सिविल लाइंस समेत शहर के कई थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर एक दर्जन आरोपी बाइक सवार युवकों को पकड़ा। यातायात नियमों के उल्लंघन में बाइक का चालान किया जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सिविल लाइंस में मंगलवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा था। रेलवे स्टेशन से यात्री पैदल ही सिविल लाइंस की ओर बढ़ रहे थे। कोई साधन नहीं मिला। तभी बाइक सवार युवक पहुंचे और संगम के नजदीक पहुंचाने के लिए बुजुर्ग व महिलाओं को बाइक पर बैठा लिया। पता चला कि उनसे मनमानी किराया वसूली की जा रही है। सिविल लाइंस पुलिस ने अभियान चलाया। सीएवी इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार की चेकिंग लगाकर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.