चम्पावत, जून 5 -- टनकपुर। श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने वाले वाहन चालक का पुलिस ने चालान किया है। चालक के अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। भैरव मंदिर क्षेत्र में जीप चालक के श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामला जानकारी में आने के बाद कोतवाल चेतन रावत के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन मैक्स संख्या यूए 03-5636 के चालक वार्ड नंबर तीन वर्मा लाइन निवासी जाहिद पुत्र नत्थू मियां का एक हजार रुपये का चालान काटा। भविष्य में श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता न करने के निर्देश दिए। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.