देवघर, मार्च 4 -- देवघर। बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में सालों भर श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आवागमन होते रहता है। ऐसे में सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार देवघर जिला अंतर्गत बजट होटल का निर्माण के लिए अंचल मोहनपुर अंतर्गत 1 एकड़ भूमि तीनघरा मौजा में चिन्हित किया गया है। ताकि बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को बजट होटल से आवासन में सुविधा हो सके। इसके अलावा जिला अंतर्गत कम बजट के होटल निर्माण का मुख्य उद्देश्य यह है कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को व्यावसायिक होटल की तुलना में किफायती और उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त बजट होटल उपलब्ध कराया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.