पीलीभीत, नवम्बर 7 -- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मां शारदा के पावन तट टनकपुर बूम घाट पर ब्रजभाव रसिक परिकर पीलीभीत के परिकरों ने श्रीराधा नाम संकीर्तन से मां शारदा को नमन किया। संकीर्तन प्रारंभ होते ही वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी राधा नाम संकीर्तन भक्ति रस से अपने मन को पवित्र किया। सद्गुरुदेव कृपा से पिछले वर्ष से यह परंपरा पड़ी है, जिससे एक सुखद अनुभूति का आभास आए हुए श्रद्धालुओं को होता है। संकीर्तन विश्राम के बाद सभी भक्तों ने दीपदान करके मां शारदा को नमन किया। ब्रजभाव रसिक परिकर पीलीभीत से अभिषेक सिंह पटेल गोल्डी ने बताया कि मां शारदा विद्या बुद्धि ज्ञान की प्रदाता है। सभी भक्तों पर मां की कृपा बनी रहे। ब्रजभाव रसिक परिकर एक बस से टनकपुर पहुंचे थे। संकीर्तन के बाद भंडारा प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर जगदीश लोधी, जय सिंह, घनश्याम टह...