बागपत, अक्टूबर 1 -- मंगलवार को मां दुर्गा नव युवक मंडल के तत्वावधान में ठाकुरद्वारा मोहल्ले के श्री दामोदर चंद महाराज मंदिर से मां दुर्गा पंखा शोभायात्रा का आयोजन हुआ। धार्मिक उल्लास और आस्था के साथ निकली यह शोभायात्रा पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। समिति के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी बाजार, मुख्य बाजार, शोकित मार्केट, कोर्ट रोड, यमुना रोड होते हुए पुन: मंदिर पर संपन्न हुई। शहरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ इस दौरान उमड़ पड़ी। हर कोई मां दुर्गा के जयकारों के साथ भक्ति में लीन दिखाई दिया। शोभायात्रा में कलाकारों ने आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण भक्तिमय हो उठा। नृत्य, भजन व झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.