बुलंदशहर, जनवरी 31 -- नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के साथ श्रद्धा और उमंग के साथ मंदिर की वर्षगांठ मनाई। शनिवार को सर्वप्रथम सत्यनारायण मंदिर के पुजारी की देख-देख में भगवान सत्यनारायण की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक किया गया। इसके उपरांत प्रतिमा का अलौकिक वस्त्रों तथा फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर भगवान सत्यनारायण का गुणगान किया। जिसके चलते वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया। तदोपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित हर प्रसाद शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा, पंकज, राजा, शशि, सुमन, मीना, गीता सहित काफी श्रद्धालु रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...