बागपत, अगस्त 25 -- बरनावा के श्री चंद्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 41 दिवसीय शांतिनाथ विधान में सोमवार को श्रद्धालुओं ने पूजा कर भगवान चंद्र प्रभू को 120 अध्र्य समर्पित किये। विधान में पंडित पारस जैन शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने भगवान का चार कलश से अभिषेक, शांतिधारा, विनय पाठ, देवशास्त्र गुरु की पूजा,चौबीसों भगवान की पूजा, चंद्र प्रभू भगवान एवं सोलहकरण पर्व की पूजा संपन्न की। विधान में सुभाष जैन, विकास जैन, राजीव जैन, तरुण जैन, पवन जैन हिमांशु जैन,मनोज जैन,राकेश जैन, सुनीता जैन, मनीषा जैन, पायल जैन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.