बलिया, जनवरी 29 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। मौनी अमावस्या पर पवित्र डूबकी लगाने के लिए बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ शहर से लगायत गांव के गंगा घाटों पर ब्रह्ममुहुर्त में ही उमड़ पड़ी। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच आस्थावानों ने पतित पावनी में डुबकी लगाई और श्रीहरि भगवा विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन के साथ दान-पुण्य कर अपने व परिवार के कुशलता की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के विजयीपुर, महावीर घाट, शिवरामपुर गंगा घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मोक्षदायनी में डुबकी लगायी। घना कोहरा और ठंड अधिक होने के बावजूद श्रद्धालु भोर में ही घाटों पर पहुंच गये और स्नान किया। कुछ श्रद्धालुओं ने गोदान भी किया। रामगढ़ हिसं के अनुसार मौनी अमावस्या संक्रन्ति के पावन पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.