गंगापार, मार्च 30 -- रविवार को हिंदू नव संवत्सर और नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालु अपने-अपने परिवारों के संग गंगा में डुबकी लगाने के लिए कुरेसर, विद्यार्थी घाट, रामचौरा व श्रृंग्वेरपुर गंगा तट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे, हर हर महादेव का जयकारा लगाकर गंगा में डुबकी लगाई। आस्था की डुबकी लगाने के बाद महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे मौजूद पुरोहितों को यथाशक्ति दान दिया। गंगा किनारे मौजूद मां शांता के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर माथा टेका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.