चंदौली, फरवरी 6 -- धीना। मां भवानी प्राकट्य स्थल कसवढ़ डेहरियाडीह परिसर में महंत चंद्रमौलि मुनि जी उदासीन खड़ेश्वरी बाबा के सानिध्य में चल रहे रुद्रचंडी महायज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया। मां भवानी प्राकट्य स्थल कसवढ़ डेहरियाडीह परिसर में क्षेत्र की सुख शांति के लिए खड़ेश्वरी बाबा द्वारा द्वारा रुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को विद्वान आचार्यों ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आहुति, हवन पूजन और विभिन्न धार्मिक कार्य सम्पन्न कराया। इस दौरान अनुज सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...