संतकबीरनगर, अप्रैल 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में चैत्र नवरात्र में गुरुवार को मां के भक्तों ने मां कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना की। कात्य ऋषि के घर जन्म लेने के कारण इन्हें कात्यायनी के रूप में जाना गया। भक्तों ने घर में पूजा करने के बाद मां के मंदिरों में दर्शन कर घर परिवार की कुशलता के लिए वरदान मांगा। वासंतिक नवरात्र में श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी देवी की पूजा की। गोपियों ने भी मां कात्यायनी की पूजा की थी। मां के भक्तों ने अपने घरों में आवाहित देवी देवताओं के साथ मां कात्यायनी का पूजन किया। साथ में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। कुछ लोगों ने देवी चालिसा का पाठ कर मां को प्रसन्न किया है। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन देवी मां के मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। खलीलाबाद के समय माता मंदिर में भोर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.