लखीसराय, फरवरी 2 -- सूर्यगढ़ा। माघी पूर्णिमा पर रविवार को श्रद्धालुओं ने बाजार-बाबाधाम , पटेलपुर, जगदीशपुर, निस्ता आदि घाटों पर स्नान किया। सुबह से ही स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने गौरीशंकर मंदिर धाम समेत अन्य मंदिरों में पूजा की। टाल और नदी -कान्ही क्षेत्र, बाजार समेत अन्य स्थानों के लोग आए हुए थे। महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...