सीवान, जनवरी 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के पनियाडीह गांव में वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित निषाद मेले में आए श्रद्धालुओं ने बाबा ज्योतिषनाथ के समाधिस्थल पर जलाभिषेक किया। लोगों का अनुमान है कि इस अवसर पर करीब पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा ज्योतिषनाथ ब्रह्म का जलाभिषेक किया। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह मेला शनिवार तक चलेगा। श्रद्धालुओं ने इस स्थान से करीब आधा किलोमीटर पश्चिम चंवर में स्थित दूधिया पोखरे में स्नान कर बाबा का जलाभिषेक किया। हालांकि पोखरे में श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए तीन घाट बनाए गए हैं। इस बार यह पानी से भरा हुआ है। जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने बाबा ज्योतिष नाथ, बाबू कारिख नाथ, माता अपूरा सती, माता अमृता सती व अन्य देवी-देवताओं के स्थान पर माथा टेका और मन्नतें मांगीं।...