आगरा, जनवरी 2 -- तीर्थ नगरी सोरों में वराह मूर्ति के निकट बने रेन बसेरा में श्रद्धालुओं को अब जमीन पर नहीं सोना पड़ेगा। एसडीएम व प्रभारी अधिशाषी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने रेन बसेरा में नए बेड, रजाई, कंबल व गद्दा की व्यवस्था कराई है। रेन बसेरा में रहने वालों को सर्दी नहीं लगे इसलिए फर्स पर मैटिंग भी बिछवाई गई है। शुक्रवार की शाम एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने वराह मूर्ति के निकट बने निशुल्क रेन बसेरा का निरीक्षण किया। रेन बसेरा में ठहरे व्यक्ति से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने खुद रेन बेसरा में यात्रियों को कंबल भी दिए। बता दें कि विगत 28 दिसंबर की शाम एसडीएम ने सोरों के रेन बसेरा का निरीक्षण किया था। रेन बेसरा में व्यवस्थाएं दुरस्त करने के लिए उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देश दिए थे। जिसके बाद नगर पालिका के कर्मचारी हर...