प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला की शुरुआत के साथ ही साइबर अपराध की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। मेले की आड़ में अफवाह व भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के मामले सामने आने लगे हैं। वहीं ऑनलाइन ठगी की भी आशंका बढ़ गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साइबर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। दो दिन पहले साइबर पुलिस ने भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार माघ मेला को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो, पुरानी फुटेज और भ्रामक सूचनाएं वायरल कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए मेला क्षेत्र और प्रयागराज कमिश्नरेट की साइबर टीमें 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रही हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप ग्रुप पर विशेष नज...