वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। निरंतर सेवा संकल्प के तहत संकल्प संस्था द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के माध्यम से श्री संकटमोचन हनुमान को भोग अर्पित कर सैकड़ों राहगीरों, श्रमिकों एवं श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण शनिवार को किया गया। यह सेवा कार्यक्रम चौक क्षेत्र स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के सामने आयोजित हुआ। ठंड और गलन के मौसम में वितरित की गई गर्म खिचड़ी का प्रसाद राहगीरों के लिए विशेष राहत का कारण बना। सेवा स्थल पर प्रातःकाल से ही लोगों की उपस्थिति बनी रही, वहीं वृद्धजनों के चेहरों पर संतोष और आत्मीयता के भाव स्पष्ट दिखाई दिए। संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि संकल्प संस्था का उद्देश्य है कि मंदिरों में अर्पित भोग आस्था और मानवीय सेवा की भावना के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों तक प्र...