सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। भगवान शिव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि रविवार को जिलेभर में मनाया जाएगा। सभी शिव मंदिरों में शिवरात्रि पर विशेष आयोजन होंगे। तैयारियों को लेकर शिवालयों में साफ सफाई की जा रही है और मंदिरों में प्रकाश के लिए झालर सजाई जा रही है। इसके अलावा सुबह दर्शन के बाद फूलों से भगवान शिव का श्रंगार किया जाएगा। सभी प्रमुख मुदिरों पर महाशिव रात्रि भव्य तरीके से मनाये जाने की तैयारियां चल रही है। शहर के श्यामनाथ बाबा सहित अन्य शिवालयों में भक्त रविवार सुबह से ही जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। इसके अलावा नैमिषारण्य तीर्थ के चक्रतीर्थ स्थित भूतेश्वर नाथ, गोमती तट पर स्थित देवदेवेश्वर मंदिर, दशाश्वमेध घाट के सिद्धेश्वर मंदिर, महामृत्युंजय...