देवरिया, अक्टूबर 6 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। दशहरा बीतने के बाद भी नगर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा है। इन सब के बीच पोस्ट ऑफिस के निकट स्थापित जायसवाल क्रिकेट क्लब की दुर्गा प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पंडाल में नौ देवियों की प्रतिमा के साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग और नंदी स्थापित किये गए है। पंडाल में सुबह-शाम आरती और भजन कीर्तन चल रहा है। क्लब के अध्यक्ष राजन जायसवाल ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन मां की विदाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.