मिर्जापुर, मार्च 25 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। अदलपुरा स्थित शीतला धाम में नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली आपूर्ति, सफाई व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टेंट लगाने को कहा। जिससे मेले में आने वाले भक्तों को धूप व अन्य परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। इस दौरान तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह, सीओ मंजरी राव, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव, नायब तहसीलदार कल्पना, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. निलेश कुशवाहा, जलकल अभियंता सौरभ प्रकाश सिंह, सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.