कौशाम्बी, फरवरी 1 -- प्रयागराज में आयोजित माघ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिले की पुलिस पूर्णतया तत्पर है। शनिवार रात एसपी ने थाना कोखराज क्षेत्र के प्रमुख डायवर्जन प्वॉइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने सकाढ़ा तिराहा, बरीपुर बाईपास डाइवर्जन और रोही चौराहा पर तैनात पुलिस बल से पूछताछ करते हुए समस्याओं की जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूर्ण सतर्कता और निष्ठा से कर्तव्य निभाएं। यातायात को निर्बाध बनाए रखें, किसी भी प्रकार का जाम न होने दें तथा मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इस पर विशेष ध्यान दें। बताया कि संगम क्षेत्र में चल रहे इस वार्षिक मेला के दौरान कौशाम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.