गंगापार, दिसम्बर 1 -- लालापुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया के मसुरिया माई मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप सोमवार को शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के आमगोदर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चायल, कौशांबी के करीब दो दर्जन ग्रामीण बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए श्रद्धालु लालापुर स्थित अमिलियन मंदिर जा रहे थे। पिकअप वाहन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित अत्यधिक संख्या में लोग सवार थे। जैसे ही वाहन आमगोदर के पास पहुंचा, सड़क पर अचानक घूम रहे एक पशु से बचने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप पलट गई। हादसे में 32 वर्षीय लवकुश पुत्र मिठाईलाल, पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.