हरिद्वार, जनवरी 9 -- धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम मयूर दीक्षित से मिलकर व्यापारियों की जमीनी समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। गर्ग ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में बढ़ती भिखावृत्ति पर चिंता जताकर कहा कि इससे न केवल श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है, बल्कि स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सत्यापन अभियान चलाकर ठोस कार्रवाई का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी पर रोज हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन बिजली की व्यवस्था सही नहीं है। यहां रात के समय परेशानी बढ़ जाती है। इसके साथ ही, सूखी नदी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था और ऋषिकुल आयुर्वेदिक ...