अयोध्या, फरवरी 19 -- जाना बाजार, संवाददाता। अयोध्या दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन भोर में तीन बजे अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में एक श्रद्धालु का हाथ फैक्चर होने के साथ कई श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं। क्रेन की सहायता से वाहन को गड्ढे से निकाला गया। यह हादसा हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जाना बाजार के मिसरहिया बाग में हुआ। की है। मंगलवार की भोर में तीन बजे के आसपास प्रयागराज से स्नान कर अयोध्या के लिए जा रहे झारखंड के श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। वाहन का शीशा तोड़कर सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकल गया। घायल श्रद्धालुओं में झारखंड राज्य के गद्दा निवासी श्रीपति मंडल 68 वर्ष पुत्र कालीचरन मंडल उमर का हाथ फैक्चर हो गया। वही 17 वर...