साहिबगंज, जुलाई 23 -- मंडरो। मिर्जाचौकी से कुछ श्रद्धालु बुधवार को अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए। श्रद्धालु महादेवरण पंचायत के उप मुखिया गणेश भगत के नेतृत्व में बुधवार को मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन से इन्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान गणेश भगत ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के बाद हरिद्वार,खाटु श्याम,अयोध्या सहित कई धार्मिक स्थलों का दर्शन भ्रमण किया जायेगा। मौके पर मुकेश जायसवाल, बबलू चौधरी, काटु चौधरी सहित कई श्रद्धालु हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...