सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। नगर के चौधरियॉन क्षेत्र स्थित प्राचीनतम श्री दिगंबर जैन मंदिर (नंदीश्वर द्वीप) में तीर्थंकर चंद्रप्रभ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल मूल वेदी पर विराजित अतिशयकारी जिनबिंब पर प्रथम अभिषेक का सौभाग्य देव कुमार जैन व अतिशय जैन को प्राप्त हुआ, जबकि शांतिधारा सजल जैन (सीए) एवं रमेश चंद ने सम्पन्न की। मूल वेदी के बाहर पाण्डु शिला पर विराजित भगवान के जिनबिंब पर अभिषेक विदित जैन व वैभव जैन (सीए) ने किया तथा शांतिधारा आचमन जैन मिशु द्वारा की गई। सौधर्म इंद्र के रूप में अंकित जैन ने मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कराईं। इस अवसर पर बॉबी जैन एवं राजेश कुमार जैन की माता सुरेंद्र देवी जैन की ओर से वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। समारोह में जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.