बुलंदशहर, जुलाई 12 -- अहार क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। अवंतिका देवी स्थित रुक्मणी बल्लभ वेद वेदांग सेवा न्यास के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर आश्रम के आचार्यों एवं छात्रों ने गणेश पूजन कर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पूजन किया। उसके बाद ब्राह्मण पूजन और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आश्रम के संरक्षक महानंद ब्रह्मचारी का पूजन किया। गुरु पूजन में शामिल होने के लिए दूर दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक संजय शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीके शर्मा आदि ने आश्रम में पहुंचकर गुरु पूजन किया। इस दौरान आश्रम परिसर में भजन कीर्तन चलते रहे। गांव दरावर स्थित हेता बाबा की कुटी पर भी गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने अखंड कीर्तन किया। सुबह कुटी परि...