बिजनौर, अप्रैल 12 -- बिजनौर। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। मोहल्ला भरत विहार में शुक्रवार को सेवानिवृत फ्लाइंग ऑफिसर सूरजमल सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जीवन पर्यंत दबे कुचले शोषित उपेक्षित वर्ग के लिए संघर्ष करते रहे । उन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास रूढ़िवादिता को मिटाने के लिए शिक्षा के द्वार खोलें और सभी को समानता का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधान कल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.