गौरीगंज, अक्टूबर 7 -- अमेठी। संवाददाता मंगलवार को रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती जिले भर में हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिले के प्रमुख मंदिरों पर अखंड रामायण पाठ व भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शासन के निर्देश के क्रम में डीएम संजय चौहान व सीडीओ सूरज पटेल के मार्गदर्शन में आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर जिले में कई आयोजन किये गए। श्रीराम-जानकी व हनुमान जी के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान तथा माल्यार्पण के साथ ही अखंड रामायण का पाठ हुआ। महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं। जिन्होंने प्रभु श्री राम के जीवन काल में ही कालजयी कृति रामायण की रचना कर मानवता को धर्म, नीति और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। जिले के 19 प्रमुख मंदिरों में दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.