प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को बनकटा निवास पर हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संयोजन संजय मिश्र (बनकटा) ने किया। अध्यक्षता झूंसी मंडल अध्यक्ष रोहित निषाद ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें भारतीय राजनीति का युगपुरुष बताया। कार्यक्रम में जिला मंत्री महेश पांडेय, आरती अग्रवाल और प्रकाश चंद्र अग्रवाल, श्याम धर मिश्र, पिंटू मिश्र, लवकुश पंडित, संतोष मिश्र, तरुण मिश्र, पवन पांडेय, कुशलेष दुबे, राणा मिश्र सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...