बलरामपुर, नवम्बर 4 -- तुलसीपुर,संवाददाता।ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की 25वीं पुण्यतिथि समारोह अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ 11 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा में देवीपाटन पधारेंगे। पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ ने 0बताया की उक्त श्रद्धांजलि सभा में श्रीमद् भागवत कथा गुरुवार से प्रारंभ हो जाएगी। कथावाचक स्वामी बालक दास महाराज जी 11 नवंबर तक कथा अपने मुखारविंद से भक्तजनों को श्रवण कराएंगे। तत्पश्चात संत सम्मेलन एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड सहित अनेकों प्रांत के अलावा नेपाल राष्ट्र के संत महात्मागण व जनप्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे।उसी दिन विशाल भंडारा भी आयोजित होगा जो देर रात तक चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.