धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। एलसी रोड में मंगलवार को शहीद श्यामल चक्रवर्ती स्मारक समिति की बैठक हुई। तीन जनवरी को श्यामल चक्रवर्ती के शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने की। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी धनबाद के लिए अविस्मरणीय दिन है। बैंक लुटेरों से लड़ते हुए सरकारी संपत्ति की रक्षा में श्यामल चक्रवर्ती ने वीरगति पाई। जब तक शहीद श्यामल चक्रवर्ती को राष्ट्रीय सम्मान नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में टुंडी विधायक सह मुख्य सचेतक मथुरा महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह व राजकुमार यादव उपस्थित रहेंगे। सभा की अध्यक्षता आनंद महतो करेंगे तथा संचालन सुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.