गढ़वा, दिसम्बर 1 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही के भांजे स्व. प्रशांत सिंह की छठी पुण्यतिथि पर सोमवार को भवनाथपुर टाऊनशिप स्थित विधायक आवास परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वर्ष 2019 में एक भीषण सड़क दुर्घटना में प्रशांत की अपने चार अन्य सहयोगियों के साथ मौत हो गई थी। उनकी पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और दूर-दराज़ से आए समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव और संचालन लक्ष्मण राम ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. प्रशांत के छोटे भाई और उत्तर प्रदेश के नगवां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह ने पांचों दिवंगतों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने दो मि...