लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ छावनी में सेना चिकित्सा कोर का तीन दिवसीय 57वां द्विवार्षिक सम्मेलन सोमवार से शुरू हो गया। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने एएमसी के वीर जांबाज सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कालेज के युद्ध स्मारक श्रद्धांजलि पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेना चिकित्सा कोर के उन वीर जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस श्रद्धांजलि समारोह में सेना चिकित्सा कोर और सेना दंत चिकित्सा कोर के सैन्यधिकारी, जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ), जवान और रिक्रूट शामिल हुए। सेना चिकित्सा कोर का 57 वां द्विवार्षिक सम्मेलन 24 से 26 मार्च 2025 तक लखनऊ छावनी स्थित सेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.