सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कस्बे के डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी शहीद दिवस श्रद्धांजलि सभा के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की डॉ. राम मनोहर लोहिया व स्वामी विवेकानंद इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी के बलिदान को नमन किया। महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ.पवन पाण्डेय ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी और मानवता जैसे मूल्यों के बल पर गांधीजी ने देश को आजादी दिलाई और पूरी दुनिया को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.