प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह की आत्महत्या के बाद मंगलवार को स्थानीय एसजीएसटी कार्यालय में उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर अधिकारी संघ के आह्वान पर जोनल कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया और विभागीय दबाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। गौरतलब है कि नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपैक्स एथेना सोसायटी में सोमवार सुबह 15वीं मंजिल से कूदकर डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने जान दे दी थी। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि संजय सिंह पर कार्यालय का अत्यधिक मानसिक दबाव था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। सभा में अधिकारियों ने संजय सिंह को श्रद्धांजलि दी और विभागीय कार्यशैली में सुधार की मांग उठाई, ताकि भविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.