हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में शहीद उद्यान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने शहीदों के बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। कार्यक्रम वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान एवं हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। अध्यक्ष कैप्टन अशोक अग्निहोत्री, ने सैनिकों के त्याग को स्मरण रखने की बात कही। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...