अयोध्या, दिसम्बर 17 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दिग्गज संत व पूर्व सांसद एवं वशिष्ठ भवन पीठाधीश्वर डा. रामविलास दास वेदांती को बुधवार को संत समाज की ओर से हिंदू धाम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संतों ने उनकी उपासना -परम्परा व सामाजिक अवदान को नमन किया। मणिराम छावनी के महंत कमलनयन दास ने कहा कि महापुरुषों का संकल्प कभी व्यर्थ नहीं जाता। डा. वेदांती का जीवन श्रीराम मंदिर आंदोलन के लिए समर्पित रहा और उन्होंने रामराज्य की स्थापना का स्वप्न संजोया। कहा कि राम मंदिर निर्माण के संकल्प की सिद्धि हो गया और रामराज्य की स्थापना का संकल्प भी अवश्य पूर्ण होगा। हनुमत निवास महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि हम लोगों ने विद्यार्थी जीवन में जिस अयोध्या को ...