मोतिहारी, जनवरी 11 -- मोतिहारी। नरिसंह बाबा मंदिर परिसर में रविवार को महाराणा प्रताप का श्रद्धांजलि दिवस मनाने को ले तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जद यू नेता अमरेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज से बंधे हुए नहीं वे सभी समाज के धरोहर थे। महाराणा प्रताप के जीवन से आज के युवा पीढ़ी को सीख लेने की सलाह दी गयी। वक्ताओं ने कहा कि 19 जनवरी को मोतिहारी डाक बंगला के नजदीक उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि धुमधाम से मनाई जाएगी। पुष्प माल्यार्पण के पश्चात डाक बंगला परिसर में महाराणा प्रताप की जीवनी पर व्याख्यान का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री स्व़ सीताराम सिंह की पुण्यतिथि पर मुन्नू मिश्रा व निखिल कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर त्रिभुवन ...