कोडरमा, जनवरी 3 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि।? गुरुकृपा शांति भवन में श्रद्धालु महिलाओं ने गुरु नारायणी माता का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और सेवा संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 108 बार गुरु चालीसा का पाठ किया गया। अड्डी बंगला रोड स्थित वृद्ध आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों के लिए गरम वस्त्र उपलब्ध कराए गए। मौके पर सुनीली एकघरा, शारदा गुप्ता, प्रेमलता देवी, रेखा एकघरा, दीपा गुप्ता, अनीता भदानी, मुन्नी देवी, सारिका भदानी, प्रतिमा बरनवाल, रेणु तरवे सहित दर्जनों श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.