सिमडेगा, जून 15 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोगड़ा चर्च परिसर में स्थानांतरित हुए दो पुरोहितों का विदाई समारोह सह नव पदस्थापित एक पुरोहित व दो धर्मबहनों का स्वागत समारोह हुआ। स्वागत समारोह में मुख्य रुप से जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। कार्यक्रम में स्थानांतरित हुए डिकन फा सुधीर लकड़ा एवं सहायक पल्ली पुरोहित फा प्रदीप टोप्पो को विदाई दी गई। जबकि नप पदस्थापित पुरोहित फा अलेक्स किंडो, धर्मबहनें सि अंजली, सि रोशलिन किड़ो का स्वागत किया गया। सभी लोगों को जोसिमा खाखा सहित अन्य लोगों को उपहार दिया।साथ ही सभी सुखद जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की। जोसिमा ने स्थानांतरित हुए धर्मगुरुओं के कार्यकाल पर प्रकाश डाला।साथ ही सभी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक साथ विदाई और स्वागत समारोह का यह पल श्रद्धा, समान और कृतज्ञता का क्षण है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.