सीतामढ़ी, जनवरी 16 -- शिवहर। जिले के अधिकांश क्षेत्रो में गुरूवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। लोगों ने सुबह से ही नदियों, तालाबों व अपने घरों में स्नान कर पूजा-अर्चना व दान-पुण्य किया। लोगों ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना। इसके बाद ब्राह्मणों व गरीबों को दान-पुण्य किया। जिसमें अनाज,धन व काला तिल आदि का दान किया। वहीं, पूजा-अर्चना व दान-पुण्य के बाद लोगों दही-चूड़ा ,लाई , तिलकुट व तिल के लड्डू का स्वाद चखा। घर के बड़े-बुजुर्ग से लेकर युवा, नौजवान, महिलाएं व बच्चे सभी शामिल हुए। सभी ने पूजा-अर्चना करने के बाद अपने से बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने दोपहर व रात के भोजन में खिचड़ी का स्वाद चखा। चावल,दाल,सब्जी व अन्य सामग्री मिलाकर मसालेदार खिचड़ी बनायी। उधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.