हाथरस, सितम्बर 27 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में शुक्रवार की सुबह श्रीधाम वृंदावन की श्रीराधा दामोदर मंडली के कलकाकारों ने श्याम संगाई की लीला का मंचन किया। जिसे देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीधाम वृंदावन की श्रीराधा दामोदर मंडली के कलाकारों ने श्याम संगाई की लीला का मंचन करते हुए बताया कि राधा जी अपने गांव से निकलते हैं। रास्ते में भगवान कृष्ण आते हैं। दोनों की वार्ता होती है। भगवान राधा जी को अपने गांव बुलाते हैं। राधाजी अपनी सखियों के साथ नंद गांव के लिए निकल जाती हैं। सभी सहेलियां लौट जाती हैं। अकेली राधा जी नंदगांव पहुंच जाती हैं। भगवान कृष्ण कलेऊ कर रहे होते हैं। राधा जी की आवज सुनकर वह कलेऊ छोड़कर चले आते हैं। इस पर माता क्रोधित हो जाती हैं। मइया राधा को बुलाती हैं। मइया राधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.