विकासनगर, फरवरी 15 -- नव निर्मित खाटू श्याम मंदिर में सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। रविवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से धार्मिक अनुष्ठान शुरु हुए। यजमान ने पंचगव्य का प्राशन (चख) कर व्रत आरंभ किया। पूजन के पश्चात हवन हुआ। वैदिक परंपरा के अनुरूप ही भगवान के नेत्रों पर पट्टी बांधी गई और प्रतिमाओं को गंधाधिवास में रखा गया। देर रात श्याम संकीर्तन में भजन प्रवाहक दीपेश सुनेजा इक आस तुम्हारी हैं.., डाकिया जा रे.., धीरज बांध के अरज लगा ले.., तेरों जन्म सुधर जासी..,बाबा जो साथ मेरे.., मेरी किस्मत जगाने वाला- इक तू है.., न मैं चाहूं हीरे मोती.. भजनो से माहौल भक्तिमय बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.