धनबाद, जनवरी 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धैया में मंगलवार को द्वितीय श्याम वार्षिक महोत्सव पर कलाकारों ने अपने भजनों से भक्तों को झुमा दिया। कोलकाता से आए गायक निहाल ठाकरान, कटिहार के गायक आदर्श दधीच, धनबाद के पिंटू शर्मा और गयाजी से आए कलाकार सत्यम पोद्दार की प्रस्तुति पर भक्त रात तक नाचते-झूमते रहे। भक्तों ने यहां इत्र की होली का आनंद उठाया। श्री श्याम प्रेमी परिवार धैया की ओर से यह आयोजन किया गया है। महोत्सव के मद्देनजर श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया है। 29 जनवरी को हीरक स्क्वायर मेमको मोड़ से झरिया धाम के बीच भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को महोत्सव की शुरुआत सुबह पांच बजे बाबा की पूजा-अर्चना से हुई। आयोजन में गणेश अग्रवाल, अमूल्य मुरारका, विकास देवरालिया, राजन अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, प्रिमय गोयनका, सुभाष गोयल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.